• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संस्थागत प्रसव और नसबंदी के लक्ष्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने दिए सुधार के निर्देश

No laxity in achieving institutional delivery and sterilization targets; Collector directs for improvement - Deeg News in Hindi

डीग। "चिकित्सा विभाग का उद्देश्य केवल आंकड़ों की पूर्ति करना नहीं, बल्कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है।" यह बात शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कही। बैठक में जिले भर के चिकित्सा कार्यक्रमों की सघन समीक्षा की गई और कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम और संस्थागत प्रसव के आंकड़ों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने महिला नसबंदी में 22% और संस्थागत प्रसव में 50% प्रगति को असंतोषजनक मानते हुए इसे गंभीरता से लिया। कलेक्टर ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एएनएम और आशा सहयोगिनियों के माध्यम से कम्युनिटी मोबिलाइजेशन बढ़ाया जाए और इन आंकड़ों में अगले माह तक गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कुछ प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों पर संतोष व्यक्त किया गया। नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान और गैर-संचारी रोग कार्यक्रम में जिले की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप और अच्छी पाई गई। जिला कलेक्टर ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही हिदायत दी कि इस गति को धीमा न पड़ने दें। बैठक के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण अभियानों के पोस्टरों और बैनरों का विमोचन किया गया।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS): जिला कलेक्टर ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर का विमोचन किया। इस पोस्टर में 'टेली-मानस' की निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800-89-14416 की जानकारी दी गई है, जिस पर कोई भी नागरिक मानसिक तनाव या समस्या होने पर 24 घंटे परामर्श ले सकता है।
राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम: गंभीर और असाध्य रोगों से जूझ रहे मरीजों की देखभाल और दर्द निवारण के लिए 'पैलिएटिव केयर' के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य ऐसे मरीजों को शारीरिक और मानसिक संबल प्रदान करना है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी ब्लॉक बीसीएमओ और जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No laxity in achieving institutional delivery and sterilization targets; Collector directs for improvement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg district collector, ias utsav kaushal, district health committee meeting, quality health services last mile, medical department goal review, panchayat samiti auditorium, low performance areas improvement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved