• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रजापति समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 24 अगस्त को

State level Pratibha Samman Ceremony of Prajapati Samaj on 24th August - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से प्रजापति समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मोटिवेशन सेमिनार आगामी 24 अगस्त को प्रातः 9 बजे अर्जुन पैलेस, गंगापुर सिटी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण राजस्थान से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं एवं विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजबंधु शामिल होंगे। राजस्थान प्रभारी डॉ. सुरेश प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्यस्तरीय आयोजन में वर्ष 2024-25 के परीक्षा परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत— कक्षा 10वीं व 12वीं में छात्रों के लिए 90 प्रतिशत एवं छात्राओं के लिए 85 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी
स्नातक व स्नातकोत्तर में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
IAS, IPS, RAS, RPS, NEET, IIT, AIIMS या अन्य किसी सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभागी
खेलकूद, साहित्य, कविता या अन्य रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजबंधु भी इस सम्मान के पात्र होंगे।
जिला अध्यक्ष गजानंद प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके लिए राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के फेसबुक पेज एवं समाज के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में गूगल फॉर्म लिंक साझा किया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। इस लिंक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाडा ने जानकारी दी कि समाज के सभी संगठन और समाजबंधु इस कार्यक्रम में एकजुट होकर सहभागिता निभाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ के पदाधिकारी केदार सेवा, लाखन सिंह झार्रा, जीतराम सेवा, वीरेंद्र गांवड़ी, राजेंद्र प्रजापति, मनीष प्रजापति और मनफूल द्वारा समाज में पेम्पलेट वितरण और पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, प्रतिभा और प्रेरणा को बढ़ावा देना है, जिससे समाज के युवा अपने उज्जवल भविष्य के प्रति सजग और संकल्पित हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level Pratibha Samman Ceremony of Prajapati Samaj on 24th August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state level, pratibha samman, ceremony, prajapati samaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved