• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूबी पारीक को राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर अवार्ड 2025 से सम्मानित

Ruby Pareek Honored with the National Millionaire Farmer Award 2025 - Dausa News in Hindi

लालसोट। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के मेला ग्राउंड में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक किसान सम्मेलन में दौसा की प्रगतिशील किसान रूबी पारीक को राष्ट्रीय मिलेनियर फार्मर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन नेशनल न्यूज़ कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक, एग्री-स्टार्टअप, कृषि कंपनियां, शोधकर्ता व प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट रहे। रूबी पारीक को यह राष्ट्रीय सम्मान भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा प्रदान किया गया। मंच पर कृषि जागरण के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ एम. सी. डोमिनिक तथा मैनेजिंग डायरेक्टर शाइनी डोमिनिक भी मौजूद रही।
रूबी पारीक को यह सम्मान प्राकृतिक खेती में उनके नवाचारों, उत्कृष्ट योगदान तथा स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण में की गई पहलों के लिए दिया गया है। सम्मान मिलने पर रूबी पारीक ने कहा—अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार दौसा का नाम रोशन होना मेरे लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruby Pareek Honored with the National Millionaire Farmer Award 2025
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruby pareek, honored, national millionaire, farmer award 2025, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved