• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक : एडवोकेट अमित शर्मा

Plastic is deadly for the environment: Advocate Amit Sharma - Dausa News in Hindi

नापाकावास में प्लास्टिक से पर्यावरण रक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नापाकावास में प्लास्टिक से पर्यावरण रक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट अमित शर्मा ‘छोटू भाई’ मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। यदि समय रहते इसके उपयोग पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने प्लास्टिक के विकल्प अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, रामगढ़ पचवारा के सचिव नवीन शर्मा सुकार, सहसचिव राजेश कुमार शर्मा, स्काउट प्रशिक्षक रामप्रकाश जिंजवाडिया, स्टोर प्रभारी ज्ञानचंद मीना सहित शिक्षकों ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यालय स्टाफ, स्काउट-गाइड सदस्य और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में उपस्थित जनसमूह ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plastic is deadly for the environment: Advocate Amit Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plastic, deadly, environment, advocate, amit sharma, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved