• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में वकीलों और तहसीलदार के बीच विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

Dispute between lawyers and Tehsildar deepens in Lalsot, both sides make allegations - Dausa News in Hindi

लालसोट। लालसोट उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके तबादले की मांग की। वकीलों ने तहसीलदार पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया, जबकि तहसीलदार ने पलटवार करते हुए वकीलों पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप लामडा ने बताया कि एसडीएम कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर गए अधिवक्ताओं को तहसीलदार ने आदेश मानने से इनकार कर दिया। वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार ने उन्हें गुमराह करते हुए अलग से 'तहरीर' लाने को कहा, जबकि एसडीएम के आदेश ही पर्याप्त होते हैं। विरोध करने पर तहसीलदार ने गार्ड से धक्का-मुक्की करवाकर उन्हें बाहर निकलवाया। इस घटना के बाद, बार एसोसिएशन ने तहसीलदार का तबादला होने तक आंदोलन जारी रखने और उपखंड मुख्यालय की सभी न्यायिक अदालतों के काम को स्थगित रखने का फैसला किया है।
वहीं, तहसीलदार अमितेश मीणा ने वकीलों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उल्टे वकीलों ने उनके और उनके कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और धक्का-मुक्की की। तहसीलदार ने यह भी आरोप लगाया कि वकीलों ने उनके सरकारी काम में बाधा डाली। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dispute between lawyers and Tehsildar deepens in Lalsot, both sides make allegations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lawyers, tehsildar, deepens, lalsot, both sides, allegations, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved