• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्युत निगमों में ओपीएस के तहत कटौती शुरू करने की मांग, श्रमिक संघ ने किया प्रदर्शन

Demand to start deduction under OPS in power corporations, workers union demonstrated - Dausa News in Hindi

दौसा। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विद्युत निगमों में पुरानी पेंशन योजना के तहत कटौती शुरू किये जाने की मांग को लेकर जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के तत्वावधान में एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। ऊर्जा सचिव के नाम एसई को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय मज़दूर संघ के जिला महामंत्री अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि विद्युत निगमों में पुरानी पेंशन योजना लागू हुए कई माह व्यतीत होने के उपरान्त भी 1 जनवरी 2004 के पश्चात नियुक्त व कार्यरत कर्मचारियों की निगम प्रशासन द्वारा अभी तक सीपीएफ कटौती बन्द करके जीपीएफ की कटौती प्रारम्भ नहीं करने से सभी कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के डिस्कॉम महामंत्री हेमन्त कुमार त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना के लिए जारी एवं निगमों द्वारा अंगीकार किये गये आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि जिन कार्मिकों द्वारा सीपीएफ के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दिया है तथा स्वीकार कर लिया है तो नियोक्ता उनकी अंशदान के रूप में कोई कटौती सीपीएफ योजना के अन्तर्गत नहीं की जायेगी। लेकिन पुरानी पेंशन योजना लागू होने के लगभग 6 माह बाद और स्पष्ट प्रावधान होने के उपरान्त भी सीपीएफ कटौती, ईपीएफ अंशदान ईपीएफओ को भेजना बंद नहीं हुआ। न ही जीपीएफ खाता आवंटन कर जीपीएफ की कटौती शुरू की गई है।
बीएमएस के जिला संयुक्त महामंत्री व विद्युत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण वरिष्ठ ने कहा कि निगम प्रशासन तुरन्त प्रभाव से निर्देश जारी करते हुए जीपीएफ खाता आवंटित कर जीपीएफ कटौती शुरू की जाए। अन्यथा 19 जून को विद्युत भवन का घेराव किया जायेगा।
इस अवसर पर जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उपखण्ड अध्यक्ष राजेन्द्र बैरवा, महामंत्री पवन जांगिड, वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगासहाय गुर्जर, गिर्राज गुप्ता, सीमा मीणा, प्रीति व्यास, अंकिता श्योगण, रेणू मीणा, शीला सैनी, पुष्पा मेहरा, सुनिता कंवर, राकेश कुम्भकार, सागरमल, राकेश कुमावत, अभिषेक शर्मा, राधाकिशन मीना, नरेश बैरवा, हितेश रोहिल्ला, विजय शेखावत, विकास शर्मा, अतुल मेहरा, दिनेश शर्मा, महेश गुर्जर, प्रेम सिंह मीना, अमित मीना, दीपक जांगिड, महेश मीना, दीपक शर्मा, वेदप्रकाश, जितेन्द्र बैरवा, निर्मल गौत्तम, महेन्द्र कसाना, राजकुमार मीना, रामावतार बैरवा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand to start deduction under OPS in power corporations, workers union demonstrated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bharatiya mazdoor sangh, rajasthan vidyut shramik mahasangh, old pension scheme, jaipur vidyut vitran shramik sangh, demonstration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved