• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा जिले में सीईटी परीक्षा का 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन

CET exam organized at 29 examination centers in Dausa district - Dausa News in Hindi

दौसा। दौसा में शुक्रवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया, जबकि पुलिस की निगरानी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही पेपर की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा समन्वयक एडीएम सुमित्रा पारीक ने जानकारी दी कि 29 केंद्रों में से 18 निजी केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया, जो दो पारियों में हुआ। प्रत्येक पारी में 10,128 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ। परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच सतर्कता दलों का गठन किया गया, जिनमें एक प्रशासनिक, एक पुलिस और एक शिक्षा सेवा का अधिकारी शामिल था। शनिवार को भी दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CET exam organized at 29 examination centers in Dausa district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, rajasthan staff selection board, common eligibility test, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved