• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय पर निकाली वोटर रैली

Voter rally organized at district headquarters to make young voters aware - Churu News in Hindi

चूरू। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह अंतर्गत रविवार सांय को जिला मुख्यालय स्थित गढ़ चौराहा से सुभाष चौक तक पीले रंग की थीम व ‘मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे वोट करेंगे‘ स्लोगन के साथ युवा मतदाताओं व शहरी उदासीनता के लिए वोटर रैली व फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। एसीईओ दुर्गा ढाका ने वोटर व फ्लैश मॉब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम है। युवा मतदाता उत्साह के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान करें तथा शहरी उदासीनता को समाप्त करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। युवा अपने उत्साह का उदासीन मतदाताओं में भी संचार करें ताकि लोकसभा आम चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान हो। वोटर रैली व फ्लैश मॉब गढ़ चौराहा से सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक पहुंची। सफेद घंटाघर पर मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, केवाईसी एप्प, मतदाता सूची में अपना नाम देखना सहित मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
इस दौरान सीडीईओ जगबीर सिंह यादव, बीडीओ प्रवीण सोनी, जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, डॉ सरोज हारित, एसीबीईओ खालिद तुगलक, प्रधानाचार्य महेश सोनी, प्रधानाचार्य निशा अजमेरा, स्वीप जिला समन्वयक रमेश सिसोदिया, अरूण टुहानिया सहित युवा मतदाता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन शिवकुमार शर्मा व प्रभुदयाल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voter rally organized at district headquarters to make young voters aware
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, voter rally, young voters, urban apathy, yellow theme, slogan \will use the franchise, will vote will vote\, garh square, district headquarters, subhash chowk, sunday evening, sartangari week, flash mob, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved