• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमजन की समस्याओं का समुचित निस्तारण करें अधिकारी : श्वेता कोचर

Officers should resolve problems of common people properly: Shweta Kochar - Churu News in Hindi

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिलेभर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत दूधवाखारा में आयोजित जन सुनवाई में पहुंची जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन की समस्याओं का समुचित समाधान हो तथा उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तर पर नहीं जाना पड़े। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न बिंदुओं से संबंधित अपनी समस्याएं सीईओ के सामने रखीं। सीईओ ने उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण इन योजनाओं के लिए जागरुक हों तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और विज्ञान का है। ग्रामीण अपने बच्चों, विशेषकर बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
इस दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत में एमजेएसए एवं नरेगा में किए गए जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। चूरू पंचायत समिति बीडीओ महेन्द्र भार्गव, सरपंच सिंणगारी देवी, प्रो डीके सिंह कस्वां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officers should resolve problems of common people properly: Shweta Kochar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churu, district collector, abhishek surana, public hearing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, churu news, churu news in hindi, real time churu city news, real time news, churu news khas khabar, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved