• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बनास नदी में बही लापता बालिका का शव छह दिन बाद 12 किमी दूर रतनखेड़ी एनीकट से मिला

The body of the missing girl who was swept away in the Banas river was found six days later at 12 km away from Ratankhedi Anicut - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना क्षेत्र में बनास नदी के बहाव में गत 26 अगस्त की मध्य रात्रि को कार के बहने की घटना में लापता हुई बालिका के शव को पांच दिन के अथक प्रयास व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटना के छठे दिन प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम ने बनास नदी के रतनखेड़ी एनीकट से बरामद कर लिया है। घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला ।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बनास नदी पर बने पुराने पूल पर मंगलवार मध्य रात्रि को नदी के तेज बहाव से कार गुजारते समय कार के बह जाने की घटना में लापता हुई बालिका रूत्वी की तलाश एसडीआरएफ के एक्सपर्ट गोताखोरों द्वारा लाईन कॉम्बिंग कर घटना स्थल से 12 से 15 किमी तक नदी में बच्ची की तलाश की गई। वहीं उदयपुर रेंज मुख्यालय से मंगाए गए हाई रेजोल्यूशन एवं बड़ी दूरी की दृश्यता वाले ड्रोन की मदद से पूरी नदी में बारीकी से निरीक्षण किया गया। चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा से भी एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाकर तलाश करवाई गई। बालिका की तलाश रविवार को दिन भर जारी रही। आखिरकार घटना के छठे दिन बालिका रूत्वी का शव घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस टीम, नजदीकी ग्राम वासियों, उपरेड़ा के जब्बार व स्थानीय लोगो की तरफ से लापता बालिका को खोजने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स की मदद से ठोस प्रयास किये गए। मातृकुण्डिया डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से शव ढूंढने में परेशानियां आई, फिर भी सभी सहयोग कर्ताओं की मदद से बालिका के शव को ढूंढने में सफलता मिली। बालिका के शव को ढूंढने में सभी स्टेक होल्डर्स के साथ आसपास के ग्राम वासियों के सहयोग रहा, क्योंकि उनकी सहायता के बिना इतना बड़ा सर्च अभियान संभव नहीं था। जिला पुलिस ने बालिका को खोजने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। बालिका की पहचान की जाकर शव को परिजनों को सिपुर्द कर दिया गया है।
तलाशी के दौरान मोके पर एसडीआरएफ टीम के अलावा, एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी गंगरार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर व रमेश मीणा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The body of the missing girl who was swept away in the Banas river was found six days later at 12 km away from Ratankhedi Anicut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chittorgarh, girl, body, rescue operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved