• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक सेवा ऐसी भी...धार्मिक स्थानों पर निःशुल्क पुष्प सज्जा से सेवा

A Unique Service... Free Floral Decoration Service at Religious Sites - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौड़गढ़। प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री साँवरिया सेठ के तीनों मंदिरो में नव वर्ष पर श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ता हैं। एक ओर प्रशासन व्यवस्थाओ को लेकर चाक चौबंद हैं वही दूसरी ओर रतलाम की एक मित्रमंडली ऐसी भी है जों लगातार तीसरे साल भी भादसौड़ा व बागुण्ड स्थित श्री साँवलियाजी पहुंच कर तथा पुष्प सज्जा करके अपने सेवा भाव प्रकट कर रहे हैं। रतलाम के माली समाज के लगभग 35 युवाओं की एक मित्र मंडली है जों फ्लावर डेकोरेशन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इनमे से कई युवाओं का तो श्री साँवरिया जी के प्रति आस्था होकर बचपन से ही सेठजी के दरबार में आना जाना लगा हुआ है। ये मित्र मंडली छह साल पहले मंडफिया धाम मे सेठजी के दरबार में पुष्प सज्जा करके अपने सेवाभाव करना प्रारम्भ किया तथा लगातार तीन साल तक निःस्वार्थ सेवा जारी रखी। तीन साल पहले मंदिर मंडल के एक पदाधिकारी से किसी बात को लेकर तकरार के बाद इन्होने बागुण्ड चौराहा स्थित प्राकट्य स्थल तथा भादसौड़ा गांव में स्थित मंदिर में पुष्प सज्जा कर अपनी सेवा देना प्रारम्भ किया हैं। लगातार तीसरे साल ये मित्र मंडली सोमवार शाम को यहाँ पहुंची तथा पुष्प सज्जा प्रारम्भ की। सभी मित्रो ने अपनी अपनी श्रद्धा के अनुरूप एक पिकअप पुष्प सज्जा का सामान लेकर यहाँ पहुचे हैं। ये लोग अपने स्तर पर ही तीन चार दिनों के रहने खाने का प्रबंध करते है। सभी सामूहिक रूप से पुष्प सज्जा का कार्य करते है और जाते हुए एक कील भी यहाँ से नही ले जाते हैं। रतलाम की मित्र मंडली के एक सदस्य कान्हा सौलंकी ने बताया कि इस पुष्प सज्जा में लगभग चार लाख का खर्चा हो जाता है।
उन्होंने बताया कि इनके द्वारा अमरनाथ की पवित्र गुफा के निकट भी प्रतिवर्ष लंगर लगाया जाता है। यही नही, रतलाम मंदिर के लक्ष्मी मंदिर का दिवाली के अवसर पर होने वाला श्रृंगार भी इसी मित्र मंडली द्वारा किया जाता है। कान्हा सौलंकी ने बताया कि प्रभु की इस तरह से सेवा करने का सामर्थ्य प्रभु ही दे रहे हैं ओर पुरी मित्र मंडली को इस तरह की सेवा में बहुत आनंद आता है। उन्होंने बताया कि मित्र मंडली के सभी सदस्य माली समाज से होकर पुष्प सज्जा के व्यवसाय से ही जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Unique Service... Free Floral Decoration Service at Religious Sites
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a unique service, free floral decoration, religious sites, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved