• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिले के 20 गांवों में ई-टिपर के माध्यम से होगा कचरा संग्रहण

Garbage collection will be done through e-tipper in 20 villages of the district. - Bikaner News in Hindi

- जिला कलेक्टर वृष्णि ने सरपंचों को सौंपी चाबी - एन एल सी इंडिया लिमिटेड द्वारा 50 लाख की राशि से उपलब्ध करवाए गए ई टिपर बीकानेर । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अब जिले के 20 गांवों में ई टिपर के माध्यम से कचरा संग्रहण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और जिला परिषद सीईओ सोहनलाल ने बुधवार को बरसिंहसर स्थित लिग्नाइट शक्ति नगर कालोनी के सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में इन‌ ई टिपर की चाबी गांवों के सरपंचों को भेंट की।एन एल सी इंडिया लिमिटेड द्वारा सामाजिक निगमित दायित्व 2023-24 के अंतर्गत 50 लाख राशि की लागत 20 ई-टिपर उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आस पास सफाई रखे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। ई-टिपर का सदुपयोग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने के लिए किया जाए।
जिला परिषद सीईओ सोहनलाल ने कहा कि इन‌ ई टिपर के सफल संचालन से‌ अन्य गांवों को प्रेरणा मिलेगी। ओडीएफ प्लस के तहत गांवों में स्वच्छता प्रबंधन में इससे पर्यावरण शुद्धता में भी मदद मिलेगी।
परियोजना प्रमुख एस विजय कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा नियमित रूप से सीएसआर गतिविधियों की‌ गई है। इस पहल से ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में नयी संभवानाएं पैदा होंगी।
इस दौरान जिला परिषद की इंजीनियर आराधना शर्मा, एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंहसर, बीठनोक एवं सौर परियोजना के परियोजना प्रमुख एस विजय कुमार एवं थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक टी.वांजीनादन, वरिष्ठ कार्यकारी, कर्मचारी एवं संबंधित गांव के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Garbage collection will be done through e-tipper in 20 villages of the district.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: garbage collection, will be done, through e-tipper, in 20 villages of the district, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved