• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में फूलों की खेती को मिले बढ़ावाः डॉ एन पी सिंह

Flower farming should get a boost in Sriganganagar: Dr. NP Singh - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बांदा कृषि विश्वविद्यालय (यूपी) के कुलपति डॉ एनपी सिंह और स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरूण कुमार ने मंगलवार को कृषि महाविद्यालय परिसर में बागवानी वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एनपी सिंह ने कहा कि श्रीगंगानगर में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही कहा कि बागवानी वैज्ञानिक फलों, फूलों, और सब्जियों की खेती के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहराई से शोध कार्य करें। ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही सिंह ने खजूर की कटाई के बाद उसके प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। समीक्षा बैठक में कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सभी कृषि वैज्ञानिक, शिक्षक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ विशिष्टता के साथ शिक्षण व शोध का कार्य करे। कुलपति ने कहा कि सामुदायिक विभाग महाविद्यालय के बाजरा बिस्कुट और उद्यान विभाग के विभिन्न फलों के स्क्वैश से कैंडी निर्माण की तर्ज पर सभी विभागों के अपने अलग उत्पाद हों। डॉ अरुण कुमार ने सभी विभागों में समीक्षा बैठक माह के अंत तक करवाने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पी के यादव ने विभाग में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एवं शोध के विषय की विभिन्न जानकारी दी।
बैठक के अंत में अनुसंधान निदेशक डॉ पी एस शेखावत ने सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में एसकेआरएयू के अंतर्गत आने वाले छह जिलों बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं व जैसलमेर के बागवानी वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flower farming should get a boost in Sriganganagar: Dr. NP Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, banda agricultural university, vice chancellor, dr np singh, swami keshavanand rajasthan agricultural university, dr arun kumar, review meeting, horticulturist scientists, agricultural college campus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved