• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले शुरू हुई बूंदाबांदी

Drizzle started before Prime Minister Narendra Modis meeting in Naurangdesar - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौरंगदेसर आने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है एवं दोनो पांडाल पूर्णतया सज चुके है। मोदी को देखने, सुनने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंचनी शुरू हो गई है। नौरंगदेसर में दो पांडाल बनाए गए है। इनमें से एक पांडाल में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होगा एवं दूसरे पांडाल में आम सभा आयोजित होगी। सरकारी कार्यक्रम के पांडाल में करीब 3 हजार लोगों की संख्या रहेगी एवं दूसरी और मुख्य सभा में करीब 1 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। इस पांडाल में मंच पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह आदि पहुंचे हुए है एवं कार्यक्रम कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। मोदी के साथ मंच पर नितीन गड़करी भी पहुंचेंगें एवं वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीकानेर पहुंच चुकी है।
राजस्थान में इसी वर्ष अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी ने राजस्थान पर अपना फोकस कर रखा है एवं नौ माह में सात बार राजस्थान आ चुके है। मोदी ने गत वर्ष सिंतबर में आबू रोड़, नवम्बर में बांसवाड़ा, जनवरी में भीलवाड़ा, फरवरी में दौसा, मई में नाथद्वारा, जून में अजमेर में जनसभाओं को संबोधित किया और आज 8 जुलाई को बीकानेर में पहुंच रहे है। नौरंगदेसर में सभा स्थल पर बारिश शुरू हो गई है एवं अभी बारिश अधिक तेज तो नहीं है। मौसम सुहाना हो रहा है एवं गर्मी नहीं होने के कारण लोगों में उत्साह और अधिक बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drizzle started before Prime Minister Narendra Modis meeting in Naurangdesar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, prime minister, narendra modi, naurangdesar, legislative assembly, leader of opposition, rajendra rathore, party state president, cp joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved