• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाल साहित्य : वर्तमान चुनौतियां और संभावनाएं

Children literature: Current challenges and possibilities - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बाल साहित्य की दशा और दिशा पर केंद्रित अजित फाउंडेशन के आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकारों और विचारकों ने अपनी राय रखते हुए मौजूदा दौर की चुनौतियों को रेखांकित किया। वरिष्ठ बाल साहित्यकार आशा शर्मा ने कहा कि बाल साहित्य लिखा तो जा रहा है, लेकिन पढ़ने की प्रवृत्ति लगातार घट रही है। आज के बच्चे पाठ्यक्रम की किताबों तक सीमित रह गए हैं और इससे इतर साहित्य की दुनिया से उनका जुड़ाव कम होता जा रहा है। मोबाइल और डिजिटल माध्यमों की ओर बच्चों का बढ़ता रुझान इस संकट को और गहरा बना रहा है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चों को साहित्य से जोड़ने के लिए उन्हें सामाजिक मंचों पर चर्चाओं में शामिल करना आवश्यक है। व्यंग्यकार डॉ. अजय जोशी ने बाल साहित्य के समक्ष मौजूद प्रश्नों को उठाते हुए कहा कि यह सोचने की ज़रूरत है कि क्या बच्चों की रुचि के अनुसार साहित्य लिखा जा रहा है? क्या वह भाषा, शैली और कथ्य के स्तर पर बच्चों की मानसिकता और समयानुसार है? उन्होंने कहा कि जब तक बाल साहित्यकार इन प्रश्नों पर गंभीरता से विचार नहीं करेंगे, तब तक बच्चों का साहित्य से जुड़ाव संभव नहीं हो पाएगा।
संस्थान के समन्वयक संजय श्रीमाली ने कहा कि जब बाल साहित्य की चर्चा होती है, तो उसमें बच्चों की सहभागिता भी होनी चाहिए, तभी ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘चहल-पहल’ बाल साहित्य को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बाल साहित्य को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया और अपनी कृति ‘म्हारी लाडो’ बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन में योगेन्द्र पुरोहित, शकुर बीकानेरी, प्रेमनारायण व्यास, मो. फारूक, महेश उपाध्याय, कन्हैयालाल, रविदत्त, जुगल किशोर पुरोहित समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children literature: Current challenges and possibilities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children, literature, current, challenges, possibilities, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved