• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संपर्क पो‌र्टल पर लंबित ना रहे प्रकरण, गंभीरता से करें निस्तारण : जिला कलेक्टर

Cases should not remain pending on Sampark portal, should be resolved seriously: District Collector - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा के संबंध में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक की गई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहाकि समस्त विभागीय एवं उपखंड अधिकारी निस्तारित प्रकरणों में राहत दर बढ़ाने के साथ परिवादी को संतुष्टि देने पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहाकि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जाए, साथ ही विभागीय अधिकारी स्वयं भी प्रकरण के जवाब का अवलोकन करने के पश्चात ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं। जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा निस्तारण के औसत समय को कम करने के निर्देश दिए।। कलाल ने एसडीएम पूगल को 60 दिवस की अवधि से पुराने 10 प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं करने के कारण नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहाकि पोर्टल पर दर्ज प्रकरण 15 दिन में आवश्यक रूप से निस्तारण हो जाए। प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने यूआईटी, नगर निगम, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, आईसीडीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा, कृषि विपणन, चिकित्सा विभाग, आईजीएनपी सहित विभिन्न विभागों के संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक से वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cases should not remain pending on Sampark portal, should be resolved seriously: District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, meeting, friday, district collector, bhagwati prasad kalal, review, disposal of cases, sampark portal, departmental officers, sub-divisional officers, relief rate, settled cases, complainant satisfaction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved