• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंगल यूज प्लास्टिक पर स्कूलों में बैन: चिप्स और कुरकुरे की बिक्री अब नहीं होगी

Ban on single use plastic in schools: Chips and Kurkure will no longer be sold - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक की पैकिंग में बिकने वाले उत्पादों पर रोक लगा दी है। अब स्कूल परिसर के अंदर और आस-पास सिंगल यूज प्लास्टिक में पैक चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, टॉफी और भुजिया जैसे उत्पाद बेचे नहीं जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य स्कूलों को "प्लास्टिक फ्री जोन" में तब्दील करना है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में संचालित कैंटीन में यह उत्पाद नियमित रूप से बिकते हैं। यह उत्पाद सिंगल यूज प्लास्टिक में पैक होते हैं, जो बाद में स्कूल के आस-पास कचरे के रूप में फेंके जाते हैं। अब इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, ताकि स्कूल परिसर को साफ रखा जा सके और पर्यावरण पर इसका नकारात्मक असर न पड़े। शिक्षा विभाग ने न केवल स्कूलों, बल्कि सरकारी कार्यालयों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया है। अब शिक्षा निदेशालय, जिला शिक्षा अधिकारी, और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक में पैक उत्पादों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने स्कूल परिसर और उसके आस-पास सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। हेल्थ डिपार्टमेंट इस पर निगरानी रखता है और उल्लंघन करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ban on single use plastic in schools: Chips and Kurkure will no longer be sold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ban, single, plastic, schools, chips, kurkure, longer, sold, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved