• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिले मे समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से प्रारंभ

Wheat procurement at support price in the district starts from March 10 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के कृषि उपज मंडी भीलवाड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ कोटडी एवं गुलाबपुरा खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू हो जाएगी, इसके लिए किसानों का पंजीकरण 01 जनवरी 2025 से आरंभ है। भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबन्धक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में भारतीय खाद्य निगम के छः खरीद केंद्र कृषि उपज मंडी भीलवाड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ कोटडी एवं गुलाबपुरा है। गेहूं की खरीद ई प्रोक्योरमेंट मोडुयल के माध्यम से की जाएगी। किसान अपना पंजीकरण पोर्टल mspproc.rajasthan.gov.in ईमित्र, अटल सेवा केंद्र एवं भारतीय खाद्य निगम के मंडियो मे तैनात गुणवत्ता निरीक्षक के द्वारा किसान के जनाधार के माध्यम से निःशुल्क करवा सकते हैं। किसान गेहूं बेचते समय पंजीकरण पोर्टल से टोकन जारी कराने से पहले जन आधार कार्ड बैंक अकाउंट में यदि मिसमैच है तो त्रुटि को ठीक करवा ले। जमीन की गिरदावरी संबंधी विसंगतियों को भी ठीक करवा ले। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल है जो कि गत वर्ष से 150 रुपए अधिक है इसके अतिरिक्त राजस्थान सरकार ने 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की है कुल मिलाकर मूल्य ₹2575 प्रति क्विंटल का भुगतान किसान को किया जाएगा।
उपज का भुगतान भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहु तुलाई के 24 से 48 घंटे में कर दिया जाएगा। अगर किसी को कोई समस्या या कठिनाई आ रही हो तो भारतीय खाद्य निगम के मण्डल प्रबन्धक, नोडल अधिकरी या मंडी मे तैनात गुणवत्ता निरीक्षक से संपर्क कर सकते है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wheat procurement at support price in the district starts from March 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wheat, procurement, support, price, district, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved