• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

Under Kalibai Bhil meritorious student scooty scheme, online applications are invited till July 31 - Bhilwara News in Hindi

भीलवाडा । कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित एवं उच्च अध्ययन हेतु प्रेेरित करने के लिए आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा जयपुर की विभागीय वेबसाईट https://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी) की छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2022-23 में राज. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12 में न्यूनतम 65 प्रतिशत तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सें कक्षा 12 में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्तांक से उत्तीर्ण की हो (परिणाम 2023 में घोषित हुआ हो) तथा महाविद्यालय व अन्य उच्च व्यवसायिक, तकनीकी व अन्य संस्थानों में नियमित अध्ययनरत हो तथा आवेदक के माता-पिता की अधिकतम आय 2.50 लाख रूपये हो, पात्र है। उन्होंने बताया कि छात्रा को 12वीं में नियमित अध्ययन करने का शाला प्रधान का प्रमाण पत्र, कॉलेज में नियमित अध्ययनरत रहने का प्रमाण-पत्र, उच्च माध्यमिक की अंक तालिका की प्रति, आय प्रमाण पत्र (छः माह से अधिक पुराना ना हो तथा 2 राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रमाणित व नोटरी से प्रमाणित) की प्रति, अल्पसंख्यक वर्ग प्रमाण पत्र की स्वयं प्रमाणित प्रति ऑनलाईन आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। आवेदन के लिए छात्रा के पास जनआधार कार्ड होना आवश्यक है एवं उसमें भरी हुयी सूचनाएं यथा जाति, समुदाय (अल्पसंख्यक वर्ग), मूल निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होनी चाहिये।
आवेदन प्रक्रिया-
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कुटी योजना 2023-24 में आवेदन करने के लिये पात्र छात्राओं द्वारा स्वयं की एसएसओ आई.डी. बनाकर एसएसओ पोर्टल में लोगिन कर Citizen App G2C के Scholarship (CE, TAD, Minority) पर क्लिक कर प्रोफाईल बनाने के उपरांत जनआधार कार्ड में अंकित श्रेणी के अनुसार अल्पसंख्यक विभाग का चयन कर आवेदन करना है।

योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश व नियमों की जानकारी आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा की विभागीय वेबसाईट https://hte.rajasthan.gov.in पर एवं minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01482-232086 पर संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under Kalibai Bhil meritorious student scooty scheme, online applications are invited till July 31
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under kalibai bhil meritorious student scooty scheme, online applications, are invited, till july 31, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved