• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तिलस्वा सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Theft at Tilswa Government School Solved; Four Accused Arrested - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। बिजौलिया थाना पुलिस ने तिलस्वा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान पुत्र अब्दुल रहमान (24) निवासी पिपलीपुरा, थाना सिंगोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश), शैतान सिंह उर्फ सोनू सिंह (30) निवासी छोटी परलई, थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़, ओमप्रकाश (33) निवासी सलावटिया, थाना बिजौलिया तथा जनता बाई (48) निवासी कास्या, थाना बिजौलिया शामिल हैं। बिजौलिया थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन एवं वृत्ताधिकारी बाबूलाल विश्नोई के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। टीम ने प्रभावी गश्त, निगरानी तथा तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
दिनांक 8 अप्रैल 2026 को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर स्कूल से दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप, दो पंखे, 20 स्कूल बैग, 6 हेडफोन और एक हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश कर रिजवान उर्फ इरफान और शैतान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का सामान उन्होंने ओमप्रकाश और जनता बाई को बेच दिया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश हो गया है, वहीं आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theft at Tilswa Government School Solved; Four Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft, tilswa government school, solved, four accused arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved