• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीविका की 45 क्लस्टर की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Rajivika one day workshop of 45 clusters organized - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को जिले की सभी ब्लॉक से जुड़ी 45 क्लस्टर के क्लस्टर मैनेजर और सीएलएफ अकाउंटेंट और सीएलएफ अध्यक्ष की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। राजीविका के अमित जोशी ने बताया कि कार्यशाला में सभी क्लस्टर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी की ग्रेडिंग की जाती है जिसमें उनके कार्यों की क्षमता का मार्गदर्शन प्राप्त किया जाता है और सरकारी योजनाओं के साथ साथ क्लस्टर पर सभी कैडर द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई। जो महिलाये आत्मनिर्भर बनी है उनके द्वारा आत्मकथा के रूप में पहले उनकी क्या स्थिति थी समूह में जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए है और उन्होंने कितनी महिलाओं की जिंदगी में बदलाव किए है के बारे में चर्चा की गई। क्लस्टर मैनेजर जयश्री टाक ने बताया कि राजीविका में जुड़ने से मुझे मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला है और समूह से जुड़कर आर्थिक मदद प्राप्त कर मजबूत हुई है। लेखापाल पूजा स्वामी ने बताया कि क्लस्टर से जुड़ी 5 हजार महिलाओं के लेखाजोखा का काम कर उनको आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हुं। लेखापाल संध्या बैरवा ने बताया कि में स्वयं महिला निधि बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार कर रही हू और क्लस्टर से जुड़ी 3 हजार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी को महिला निधि बैंक से ऋण दिलवाकर उनकी आजीविका में बढ़ोतरी का कार्य कर रही हूं।
क्लस्टर मैनेजर मरुधर कंवर ने कहा कि बैंकों से और परियोजना से ऋण लेकर आर्थिक रूप से मजूबत हुई हूॅ और स्वयं आजीविका में बढ़ोतरी कर सभी क्लस्टर से जुड़ी 4 हजार महिलाओं के जीवन में बदलाव कर रही हुं। अंत में सभी क्लस्टर स्टाफ ने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में जिला प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, आरपीएआरपी भगवती, लक्ष्मण उपस्थित रहे। अंत में सभी कैडर ने जल स्वच्छता की शपथ ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajivika one day workshop of 45 clusters organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajivika, workshop, clusters, organized, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved