• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुस्तकालय अध्यक्षों का शैक्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित

Educational conference of librarians was organized - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । शहर के सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जिले के पुस्तकालय अध्यक्षों का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अरविंद जोशी सेवानिवृत व्याख्याता ने की। इस दौरान सभी ने एक प्रस्ताव पारित किया। प्रांतीय प्रतिनिधि देवी लाल जाट ने बताया कि पुस्तकालयाध्यक्ष के पद नामांकन के अनुसार स्वीकृत किए जाएं,300 तक नामांकन पर तृतीय श्रेणी,301 से 500 तक द्वितीय श्रेणी,501 से 700 तक प्रथम श्रेणी एवं 701 से अधिक नामांकन होने पर एक अतिरिक्त पुस्तकालय अध्यक्ष का पद स्वीकृत किया जाए। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में अन्य पदों के समान पुस्तकालय अध्यक्ष का पद स्वीकृत किया जाए। निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु अलग से अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सीआरसी बनाया जाए,स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्षों को अन्य कार्मिकों के समान 10 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय दिया जाए,कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का मांग पत्र में वर्तमान नामांकन को आधार मानकर सृजित की जाए,पाठ्य पुस्तक मंडल प्रबंधक पद एवं अन्य पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष को ही प्रतिनियुक्ति पदस्थापन किया जाए। प्रस्ताव पत्र को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत,जिला महामंत्री राजेश पुरोहित,सुधाकर लड्ढ़ा,बाल कृष्ण सोमानी, खेमराज नरूका,गौरव शर्मा,कृष्णा शेखावत आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Educational conference of librarians was organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: educational conference, of librarians, was organized, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved