• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट पेपर लीक मामले पर छात्रों की आवाज बुलंद करेगी जिला कांग्रेस, कल होगा संवाद कार्यक्रम

District Congress to Amplify Students Voices on NEET Paper Leak Issue - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) की ओर से शनिवार, 27 जून को 'एक शाम छात्रों की गूंज' विषय पर युवा, छात्र एवं अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:00 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंबेडकर सर्कल, भीलवाड़ा में होगा। इसमें नीट परीक्षा से प्रभावित छात्र, युवा और उनके अभिभावक अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे तथा युवाओं के अधिकार और न्याय की मांग को लेकर अपनी बात रखेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) ने जिले के पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने तथा युवाओं की आवाज को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि यह संवाद कार्यक्रम छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं एवं मांगों को सामने लाने का एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Congress to Amplify Students Voices on NEET Paper Leak Issue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district congress, amplify students, voices, neet, paper leak issue, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved