• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू, कपड़े की 10 हजार थैलियां बांटी

Campaign launched against polythene, 10 thousand bags of clothes distributed - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को कपड़े की थैलियां नि:शुल्क वितरण अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर, जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा, यूआईटी चैयरमैन गोपाल खण्डेलवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी सहित कई अधिकारी ने 10 हजार थैलियां वितरत की। जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि शहर को प्लास्टिक थैलियों से मुक्त करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जन सहयोग से अभियान चलाया है। जिसमें आज विभिन्न संस्थाओं और कपड़ा व्यापारियों के माध्यम से करीब 11 लाख कपडे की थैलियां वितरण करने का अभियान चलाया है। जिसमें आज सब्जी मण्डी में करीब 10 हजार थैलियां वितरण की गई हैं। इसमें सिंथेटिक्स ऐसोशियशन, मेवाड़ चैम्बर और कपडा व्यापारियों ने थैलियों के लिए कपड़ा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया है। जिसकी सिलाई के लिए शहर की कई संस्थाएं आगे आई हैं। इसके साथ ही नगर परिषद ने 2 लाख थैले, यूआईटी ने 2 लाख, जिला परिषद् ने 2 लाख व 5 लाख थैले विभिन्न संस्थाओं ने दिए हैं। इस तरह कुल 11 लाख कपड़े की थैलियां वितरण करने का लक्ष्य प्रशासन ने तय किया है। वहीं नगर परिषद् सभापति ललिता समदानी ने जिला प्रशासन के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे शहर में गन्दगी कम होगी और शहर पॉलिथीन मुक्त भी हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Campaign launched against polythene, 10 thousand bags of clothes distributed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: campaign, launched, against, polythene, 10 thousand, bags clothes, distributed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved