• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अति0 जिला कलक्टर (प्रशासन) रतन कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Additional District Collector (Administration) Ratan Kumar flagged off the awareness rally. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत संचालित स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) नमित मेहता के निर्देशन में आज गुरूवार को चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और रैली के माध्यम से आमजन को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया। इस दौरान मंचस्थ अतिथियों द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों व कार्मिकों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। स्वीप जागरूकता रैली को अति0 जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सूचना केंद्र चौराहे से रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी,एडीपीसी (समसा) योगेश पारीक सहित अन्य अधिकारीगण व नर्सिंग विद्यार्थी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में शत-प्रतिशत मतदान की थीम को दृष्टिगत रखते हुए आज सूचना केन्द्र से जागरूकता रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राएं द्वारा अपने हाथों में मतदाता जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां, बैनर लेकर नारे लगाते हुए नजर आये और 26 अप्रैल मतदान दिवस को महोत्सव के रूप में मना कर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Additional District Collector (Administration) Ratan Kumar flagged off the awareness rally.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: additional district collector administration, ratan kumar, flagged off, the awareness rally, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved