पीएम मोदी के नेतृत्व में बॉर्डर से लेकर दुबई में एशिया कप तक दिखा ऑपरेशन सिंदूर का असर - परनामी
पीएम मोदी ने कहा था जीएसटी देश के लिए टर्निंग पॉइंट, उसे साबित कर दिखाया - परनामी
100 दिव्यांग छात्र छात्राओं को वितरित किए उपकरण, चेहरों पर आई मुस्कान ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्थानीय टाउनहॉल में आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद एवं दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक जब्बरसिंह सांखला, लालाराम बैरवा, लादूलाल पीतलिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, बालूराम चौधरी, महापौर राकेश पाठक, उपजिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, रामचंद्र सेन, जयपुर शहर के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, सेवा पखवाड़ा संयोजक एवं जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट ,प्रबुद्धजन संवाद संयोजक छैलबिहारी जोशी, दिव्यांगजन उपकरण वितरण संयोजक रामपाल चौधरी भी मंचासीन रहे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने समारोह में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण का निर्माण हो रहा है। चाहे विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की बात हो या स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की, हर किसान का सशक्तिकरण हो, हर महिला का सम्मान हो या वैश्विक मंच पर भारत की पहचान, पीएम मोदी ने साबित कर दिखाया है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से किसी भी स्वप्न को साकार किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने समाज, संस्कृति और हिंदुत्व को आगे बढ़ाया
परनामी ने आगे कहा कि साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी को जब देश के लिए कुछ करने का अवसर मिला तो उन्होंने समाज, संस्कृति और हिंदुत्व को आगे बढ़ाया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया। और जब 2014 में देश को बागडोर संभाली तो तब से लेकर आज तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने हर एक किए वादे को पूरा करने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने आतंकवाद को दिया करारा जवाब
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में आतंकवाद चरम पर था। पूरे देश में डर और अराजकता का माहौल था। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उस आतंकवाद को करारा जवाब दिया, चाहे वो एयर स्ट्राइक हो या सर्जिकल स्ट्राइक। ऑपरेशन सिंदूर का असर तो बॉर्डर और दुश्मन के घर से लेकर हाल ही में दुबई में आयोजित एशिया कप में भी नजर आया है।
ट्रंप टैरिफ का सबसे सटीक जवाब है पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान
उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अनुचित रूप से लगाई गई टैरिफ का सटीक जवाब पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान है, जिसका सीधा संदेश है कि अपने देश के मजदूर का पसीना जिन उत्पादों के निर्माण में लगा हम उन्हीं स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। वोकल फॉर लोकल का आह्वान देश को मजबूत करने का काम करेगा। कोरोना काल में देश में बनी वेक्सीन और ऑपरेशन सिंदूर के समय उपयोग में लिए भारत में बने हथियार आत्मनिर्भर भारत की कहानी बयां करते हैं।
मोदी ने कहा था - जीएसटी देश के लिए टर्निंग पॉइंट, उसे साबित कर दिखाया
पीएम मोदी ने व्यापारियों की सुविधा व उनके हितों का ध्यान रखते हुए व्यापार की मजबूती के लिए जीएसटी का ऐतिहासिक निर्णय लिया और कहा कि यह देश के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा, उन्होंने इसे साबित भी कर दिखाया है। यही नहीं उन्होंने हाल ही में जीएसटी का सरलीकरण कर मात्र दो स्लैब कर आमजन को बड़ी राहत दी है।
पीएम मोदी का एक ही मंत्र है 'सेवा', जिसे सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे
परनामी ने कहा कि पीएम मोदी का एक ही मंत्र है 'सेवा', जिसे भारतीय जनता पार्टी देश भर में सेवा पखवाड़े के रूप मना रही है। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल, स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक आयोजन कर केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
100 दिव्यांग छात्र छात्राओं को वितरित किए उपकरण, चेहरों पर आई मुस्कान
समारोह के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं अन्य अतिथियों ने लगभग 100 दिव्यांग छात्र छात्राओं को अपेक्षित उपकरण भेंट किए तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। उन्होंने और उपस्थित अध्यापकों, अभिभावकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा ,अशोक तलाइच, मंजू चेचाणी, विशाल गुरुजी, कल्पेश चौधरी, मांगीलाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललिता कंवर, लादूलाल जाट, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह जादौन, अजय नौलखा, बाबूलाल आचार्य, महेंद्र नायक, शंकरलाल जाट, भगवत सिंह खैराबाद, पूरण डीडवानिया, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, सीपी जोशी, मुकेश चेचाणी, प्रभुलाल जाट, मनीष जांगिड़, कन्हैयालाल वैष्णव, रेखा अजमेरा, दीपक पाराशर, गंगा धोबी, शिवराज गुर्जर, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद, प्रबुद्धजन, दिव्यांग छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope