• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा में 69वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, 19 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित

69th District-Level Competition Concludes in Bhilwara, 19 Players Selected for State Level - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस कोच गोपाल माली ने बताया कि महेश स्पोर्ट्स अकैडमी के 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के चयन में स्थान पाया। प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और खेलों में अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। शिक्षा विभाग ने प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की। 17 वर्ष बालक वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में अविश पाटनी (सत्र 2025-26) ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक हासिल किया वही रजत पदक दर्श समदानी ने हासिल किया तथा चैतन्य जैमन ने कास्य पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा पार्थ समदानी ने पाचवा स्थान हासिल किया। 17 बर्ष बालिका वर्ग में सिमांशी गोयनका ने पांचवा स्थान हासिल किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में वत्सल जोशी (सत्र 2025-26) ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक हासिल किया, जातिनराज श्रीमाली ने रजत पदक हासिल किया एवं स्नेहिल रांका ने कास्य पदक पर कब्जा किया एवं लकी माली ने चौथा स्थान हासिल किया।
19 वर्ष बालिका वर्ग में कोमल खोईवाल ने सत्र 2025-26 के चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वही मिशेल जैन ने चौथा स्थान हासिल किया।
14 वर्ष बालक वर्ग मे नीरज खोईवाल ने सत्र 2025-26 के चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वही रजत पदक दक्ष खोईवाल ने प्राप्त किया एवं विध्यांश पाटनी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया एवं जहान सिंह ने पाचवा स्थान हासिल किया।
14 वर्ष बालिका वर्ग में लव्या खोईवाल ने सत्र 2025-26 के चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया एवं स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वही रजत पदक विहाना छाबड़ा ने प्राप्त किया एवं स्तुति टेलर ने पाचवा स्थान हासिल किया।
कोच ने बताया कि 17 व 19 वर्ष में चयनित खिलाड़ी डूंगरपुर में आयोजित होने वाली 69वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे वही 14 वर्ग में चयनित खिलाड़ी जैसलमेर में होने वाली 69वी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-69th District-Level Competition Concludes in Bhilwara, 19 Players Selected for State Level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 69th district-level competition, concludes, bhilwara, 19 players, selected, state level, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved