• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, विधायक ने निरीक्षण कर दिए जांच के आदेश

Substandard materials used in road construction, MLA inspects, orders investigation - Bharatpur News in Hindi

रूपवास। भरतपुर कस्बे से जटमासी के लिए बनाई जा रही निमार्णाधीन सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जानकारी मिलने पर विधायक डॉ ॠतु बनावत ने निरीक्षण कर सड़क की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। रूपवास कस्बे से जटमासी गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ ॠतु बनावत को अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने मौके पर पहुंच निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही देखा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री डाली जा रही थी। जिसमें मिट्टी और मोर्रम डालकर सड़क को बनाया जा रहा था। निम्न स्तर की घटिया सामग्री डालने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि मेरी विधानसभा के सड़क निर्माण में उच्च क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले अधिकारी और ठेकेदार सावचेत रहें। साथ ठेकेदार के खिलाफ तुरंत ही एक्शन लेने की बात कही। वही विधायक ने निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाई जाने के संदर्भ में जयपुर जाकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिलकर अवगत कराने की बात कही। साथ ही कहा कि क्षेत्र में सड़कों की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Substandard materials used in road construction, MLA inspects, orders investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: substandard, materials, road construction, mla inspects, orders, investigation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved