• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भावनात्मक लगाव से ही समाज की सेवा संभव : डॉ. अशोक कुमार गुप्ता

Serving society is possible only through emotional connection: Dr. Ashok Kumar Gupta - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह के प्रथम दिन शनिवार को भावनात्मक,मानसिक और सामाजिक कल्याण पर जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य मंदिर,रणजीत नगर में दीन-हीन विद्यार्थियों के साथ भावनात्मक लगाव रखते हुए उनके साथ बात की। उनके दुःख दर्द को सुना। मानसिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को क्लब सदस्यों ने उन्हें जीवन जीने के लिए मजबूत किया। कार्यक्रम संयोजक पीएमजेएफ लायन प्रेमपाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंदिर में अध्ययन करने वाले 50 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। उनसे भावनात्मक जुड़ाव रखकर सामाजिक कल्याण करने का क्लब के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया। क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के प्रथम दिन अनेक भावनात्मक गीतों के साथ उनसे घुल मिल कर बच्चों को खूब हंँसाया और खिलाया। उन्हें भी प्रेरित किया कि वे बड़े होकर सामाजिक कल्याण का कार्य करें। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भावनात्मक लगाव से ही समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रेम में वो ताकत है जो किसी भी दुःख दर्द को दूर किया जा सकता है। डॉ.गुप्ता ने स्वास्थ्य मंदिर के संस्थापक वीरेंद्र अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंदिर भावनात्मक, मानसिक और समाज कल्याण का कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि रविवार को काली की बगीची पर क्लब सदस्यों द्वारा प्रातः 9 बजे पशु एवं पक्षी की सेवा की जायेगी। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लायन रमेश चंद सिंघल,एमजेएफ लायन प्रवीण फौजदार,लायन डॉ.अशोक कुमार गुप्ता,संजय खंडेलवाल,अजय मंघा,राजकुमार फौजदार, विजय सिंह,शेखर खण्डेलवाल,अनिल अरोड़ा,मोहन मंगलानी,प्रमोद शर्मा,कोमल सिंह,मनोज फौजदार,आदि क्लब सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Serving society is possible only through emotional connection: Dr. Ashok Kumar Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, lions club, awareness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved