• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Sachin Pilot birthday celebrated with pomp - Bharatpur News in Hindi

बयाना (अड्डा)। बयाना उपखंड के गांव अड्डा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, टोंक विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन रविवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री बाबू महाराज मंदिर, पदम बाग अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने केक काटकर मिठाई वितरित की और आतिशबाजी के माध्यम से जन्मदिन की खुशी साझा की। इसके बाद, नव-क्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अड्डा में सुबह फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को फल, पेंसिल, पेन और कॉपी जैसी शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और शासन प्रशासन से विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग भी की। समाजसेवी गायक साहब सिंह गुर्जर ने निवेदन किया कि विद्यालय में कम से कम दो महिला और दो पुरुष अध्यापक, एक प्रधान अध्यापक और पाँच नए कक्ष बनाए जाएँ।
ग्रामीणों ने एक स्वर में शिक्षा सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Pilot birthday celebrated with pomp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, birthday, celebrated, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved