• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर मय जेनरेटर जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

Major Forest Department Action: Tractor and generator involved in illegal mining seized, creating panic among mining mafia - Bharatpur News in Hindi

रुदावल (भरतपुर)। वन विभाग की टीम ने सूखा शीला वनखंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर मय जेनरेटर को जब्त किया है। कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक भरतपुर और उप वन संरक्षक के निर्देश पर की गई। बंशीपहाड़पुर नाका प्रभारी वनपाल नन्दकिशोर ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम बयाना हरभान सिंह के नेतृत्व में नाका बंशीपहाड़पुर की टीम तथा मुख्य वन संरक्षक द्वारा गठित गश्ती दल ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़कर जब्त किया गया। वन विभाग ने बताया कि जब्त वाहन एवं चालक के खिलाफ वन अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्र में फैले अवैध खनन माफिया अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Forest Department Action: Tractor and generator involved in illegal mining seized, creating panic among mining mafia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major forest, department action, tractor and generator, involved, mining mafia, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved