• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कनिष्का शर्मा ने हासिल की जूनियर रिसर्च फेलोशिप में पात्रता

Kanishka Sharma Qualifies for Junior Research Fellowship - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे की बांगड़ कालौनी में रहने वाली कनिष्का शर्मा ने पहले प्रयास में ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप में पात्रता हासिल कर परिजनों का नाम रोशन कर दिया। बांगड़ कालौनी निवासी गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री कनिष्का ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के परिणाम के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय में शानदार सफलता हासिल की है।
कनिष्ठा ने 300 में से 250 अंक प्राप्त कर 99.96 पर्सेंट के साथ JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए पात्रता हासिल की। कनिष्का ने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की है।
कनिष्का ने बताया कि राजनीति विज्ञान में उनकी गहरी रुचि और नियमित अध्ययन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanishka Sharma Qualifies for Junior Research Fellowship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanishka sharma, qualifies, junior research, fellowship, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved