• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग ने एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर जानी समस्याऐं, निराकरण के दिये निदेश

Dr. Garg visited more than a dozen villages to know the problems, gave instructions to solve them - Bharatpur News in Hindi

- रंजीत नगर कार्यालय पर भी की जन सुनवाई भरतपुर । तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी ली और दूरभाष पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देष दिये। इसी दिन रंजीत नगर कार्यालय पर भी जन सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। डॉ. गर्ग ने शुक्रवार को नौगाया, नगला हरचन्द, मौरोली कलां, जघीना, धौरमुई, हथैनी, पीपला, कोलीपुरा, जिरौली, गांवडी, फुलवारा, खैमरा आदि गांवों का दौरा किया। जहां अधिकांष ग्रामीणों ने रात्रि के समय विद्युत की अनियमित सप्लाई की जानकारी दी जिस पर उन्होंने विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता को निर्देष दिये कि नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय सिंगल फेस की लाइट उपलब्ध करायें। इसी प्रकार पेयजल की समस्या के सम्बन्ध में भी विभाग के अधिषाषी अभियन्ता को निर्देष दिये कि जल जीवन मिषन के तहत् कराये जा रहे कार्यो को गति प्रदान करें। उन्होंने चम्बल परियोजना के सहायक अभियन्ता को निर्देष दिये कि जिन गांवों में पाईप लाइनें डाली जा चुकी हैं यदि वे क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो उनकी शीघ्र मरम्मत करायें।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सडकों के निर्माण की समस्या की जानकारी दी जिस पर डॉ. गर्ग ने सर्वाजनिक निर्माण विभाग के अधिषाषी अभियन्ता को निर्देष दिये कि वर्षा के बाद शेष रही सडकों का निर्माण का कार्य तेज गति से करायें। रंजीत नगर कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त बीना महावर एवं नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा को निर्देश दिये कि जिन कॉलोनियों के ले-आउट प्लान नहीं बने हैं उनके प्लान तैयार कर पट्टे जारी करें। इसके अलावा पेयजल, विद्युत सप्लाई, अतिक्रमण, साफ-सफाई आदि के बारे मेें भी समस्याऐं सुनी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg visited more than a dozen villages to know the problems, gave instructions to solve them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr garg, visited, more than a dozen villages, to know the problems, gave instructions, to solve them, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved