• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्दी से बचाव के लिए 101 गरीब महिलाओं को वितरित किए कंबल

Blankets distributed to 101 poor women to protect them from cold - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। समृद्ध भारत अभियान द्वारा श्रीकृष्ण सुदर्शन ऊर्जा निवाई (टोंक) के चेयरमैन अजय सांधी के सह‌योग से 101 गरीब एंव बेसहारा महिलाओं को स्वास्थ्य मंदिर परिसर में कम्बल वितरित किए, ताकि वे कड़ाके की सर्दी से अपना बचाव कर सके। कम्बलों का विवरण भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी वेद प्रकाश ने किया। कम्बल वितरण समारोह में पूर्व आईएएस अधिकारी वेद प्रकाश ने गरीबो की सेवा ईश्वर सेवा से अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम सबको अपनी आय का कुछ भाग गरीबों के कल्याण के कार्यों पर व्यप करना चाहिए। गरीबों की सेवा बस्त्रदान, बीमारों का उपचार, विद्यादान अथवा अन्य किसी रूप में हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ समृद्ध व्यक्ति गरीब लोगों को रोजगार उपलब्ध करा कर उनकी सेवा करते हैं। उन्होंने कम्बल प्राप्त करने वाली महिलाओं से आग्रह किया कि वे राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास व गरीब कल्याण की योजनाओं का भी लाभ प्राप्त करें। वक्ताओं ने कहा कि सर्दी से बचाव को निदेशक सीताराम गुप्ता और भामाशाह ने शहर के जरूरतमंद तथा घुमंतु परिवार, झुग्गी झोपड़ी एव जंगल में रहने वाले लोगों को कम्बल, गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर ने कार्य किया है। ये कार्य ही मानव सेवा है, ईश्वर की सेवा है। जो इंसान निस्वार्थ भाव से मानव समाज और देश की सेवा करता है। ऐसे व्यक्ति को सभी लोग हमेशा हमेशा याद रखे हैं और उसके कार्य की सराहना करते हैं। साथ ही अन्य लोगों में समाज मानव और देश सेवा की भावना जागरूक होती हैं।
प्रारंभ में स्वास्थ्य मंदिर के डॉ. वीरेन्द्र अग्रवाल में स्वास्थ्य मंदिर में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि गरीब महिलाओ को स्वरोजगार के सिलाई एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। कुम्हेर के महिला एवं बाल विकास अधिकारी महेन्द्र अवस्थी ने समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा उद्योगपति अजय सांघी द्वारा कम्बल वितरण के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंदिर के पदाधिकारी, विष्णु मितल आदि उपास्थित थे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blankets distributed to 101 poor women to protect them from cold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samridh bharat abhiyan, blankets distribution, 101 poor women, \r\nswasthya mandir, ajay sandhi, shri krishna sudarshan energy\r\nwinter protection, harsh winter, ved prakash, former ias officer, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved