• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कन्टेनर से 23 गौवंशों को मुक्त कराया, 2 गौ-तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर जब्त

23 cows were freed from the container, 2 cow-smugglers arrested, container seized - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। हलैना पुलिस ने देर रात नाकाबंदी में कन्टेनर गाड़ी को रोक तलाशी में मिले 23 गौवंशों को मुक्त करा गढ़ी सांवलदास गौशाला को सौंप दिया है। ट्रक सवार तस्कर पतलौलू उर्फ रविन्द्र पुत्र पतलौला वस्लिंगप्पा (45) निवासी शांति नगर जहीरावाद जिला मेढक तेलंगाना व शमीम कुरैशी पुत्र रसीद (28) निवासी राजन मोहल्ला थाना नौवस्ता जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफतार किया गया। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 23 मई, 2023 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर गाडी में गौवंश भरा है। गांव चरणदास से हन्तरा रोड की तरफ आ रहा है। सूचना पर हैड कांस्टेबल श्यामसिंह मय जाप्ता द्वारा गांव धरसौनी सपाट के पास नाकाबन्दी की। हन्तरा की तरफ से आ रहा हरियाणा नंबर का एक कंटेनर यू-टर्न कर जाने लगा। पुलिस द्वारा कंटेनर का पीछा कर गौतस्कर पतलौलू उर्फ रविन्द्र व शमीम कुरैशी को गिरफतार किया। कंटेनर में निर्दयतापूर्वक ठसाठस भरे हुये मिले 23 गौवंशों (बछडे/सांड) को मुक्त करा घडी सांवलदास गौशाला भरतपुर के सुपुर्द कर कंटेनर को जब्त कर थाने पर गौतस्करों के विरूद्ध आरबीए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-23 cows were freed from the container, 2 cow-smugglers arrested, container seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, halaina police, vehicle, cows, garhi sanvaldas, gaushala, truck driver, smuggler, shanti nagar, zahirawad telangana, \r\nkanpur, uttar pradesh, sp shyam singh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved