• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

साइबर ठगों ने अपनाया अनूठा तरीका, प्राइवेट एटीएम लगा कमीशन पर निकालते हैं रकम

भरतपुर। मेवात क्षेत्र के साइबर ठगों ने लोगों से ठगी गई रकम निकालने के लिए एक अलग ही तरीका निकाला है। प्राइवेट कंपनी के एटीएम मशीन लगवा कर कमीशन पर रकम निकलवाते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना जुरहरा क्षेत्र के बामनी गांव में देखने को मिला। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि एसएचओ जयप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली कि बामनी गांव में सुबह खान की दुकान में अकरम और रफीक निवासी गावंडी, जुरहरा ने एनसीआर कंपनी की एटीएम मशीन लगा रखी है। जो कमीशन पर फर्जी एटीएम-डेबिट कार्ड से अन्य ठगों द्वारा ठगी गई रकम निकालते हैं। सूचना पर एएसपी हिम्मत सिंह और सीओ प्रदीप सिंह यादव के सुपर विजन में टीम गठित की गई। सूचना पर एसएचओ जयप्रकाश मय जाब्ता के तुरंत मौके पर पहुंचे। मुखबिर के बताए अनुसार सुबह खान की दुकान के बाहर खड़े दो व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगे। टीम ने पीछा कर पकड़ना चाहा, मगर दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। दुकान की तलाशी में एक एटीएम मशीन, एक पोस मशीन, 32 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड तथा 19 डेबिट कार्ड मिले। जिन्हें जप्त कर आरोपी अकरम और रफीक के विरुद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyber thugs adopted a unique method, installed private ATMs and withdraw money on commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cyber thugs, adopted a unique method, installed private atms withdraw money, commission, bharatpur, jurahara, ips shyam singh, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved