• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डेयरी उत्पादों को विश्व स्तरीय ब्रांड बनाएंगे : पशुपालन मंत्री

Will make dairy products a world-class brand: Animal Husbandry Minister - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को बाड़मेर डेयरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को सरस उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्धता बरकरार रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पशुपालन मंत्री ने बाड़मेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बाड़मेर कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादों के निर्माण, विपणन, बिक्री आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में सरस को विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डेयरी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सरस उत्पादों की मांग अधिक है, उनके उत्पादन में वृद्धि की जाए, साथ ही गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की बजट घोषणाओं को समय पर लागू करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर पशुपालकों को राहत प्रदान करें। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will make dairy products a world-class brand: Animal Husbandry Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, minister joraram kumawat, dairy, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved