• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यात्रियों व राहगीरों को शीतल जल से मिल रही राहत

Relief from the cold water to passengers and passers-by - Baran News in Hindi

बारां। श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी को देखते हुए संचालित किए जा रहे जल मंदिर पर प्रतिदिन हजारों रेल यात्रियों एवं आमजन को शीतल जल पिलाकर राहत प्रदान की जा रही है। भीषण गर्मी के कारण जल मंदिर पर पानी पीने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तथा इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को सखी क्लब सचिव एवं सदस्याओं को पानी पिलाने के लिए आमंत्रित किया गया। सखी क्लब सचिव मंजू गर्ग व श्रुति गोयल ने बताया कि जल ही जीवन है तथा इस भीषण गर्मी के मौसम में ट्रस्ट की ओर से जल मंदिर के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करना प्रशंसनीय है। आज सखी क्लब सदस्य रेखा, त्रिशला, साधना, विमला जैन, आशा गोयल, मधु शर्मा व राहुल-खुशबू मारू तथा उनकी सुपुत्री मिशिका मारू ने सुबह रेलवे स्टेशन पर दुर्ग व अन्य यात्री गाडियों के रेलयात्रियों को अपने हाथों से पानी पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। इनके साथ-साथ पार्षद राहुल शर्मा, राजेश गोयनका, ओमप्रकाश जैन, हेमंत पाण्डे, ओमजी शर्मा, नरेन्द्र चतुर्वेदी, राजू सेन, सुरेश जैन, सुधीर आदि ने भी पानी पिलाने में सहयोग किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relief from the cold water to passengers and passers-by
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: relief, cold water, passengers, passers by, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved