• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किशोर सम्प्रेषण गृह बारां का किया गया औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

Inspection of the Kendra Transit Home - Baran News in Hindi

बारां। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में किशोर सम्प्रेषण गृह में निरीक्षण किया। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्वेता गुप्ता द्वारा बच्चों से उनकी समस्याओं के बारें में जानकारी ली एवं लोकेश कुमार शर्मा पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां बालकों के दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन लाल जाट, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्वेता गुप्ता के द्वारा बालकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। लोकेश कुमार शर्मा पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित नालसा( बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके सरंक्षण के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के बारें में जानकारी दी गयी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण नरेन्द्र कुमार सोमानी, सुश्री भारती गोत्तम भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inspection of the Kendra Transit Home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, news, barn, inspection, kishore, kendra, transit, home, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved