• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेत में मिले अधजले मानव कंकाल का खुलासा, 24 घंटे में ही किया आरोपी गिरफ्तार

Half-burnt human skeleton found in the field exposed, accused arrested within 24 hours - Baran News in Hindi

बारां। निकट के एक खेत में हाल ही मिले अधजले मानव कंकाल का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 8 अप्रैल 2024 को फरियादी हंसराज माली ने एरिपोर्ट पेश की कि रिश्ते में मेरे मामा फुलचन्द व मैं प्रमुख साहब प्रकाश चन्द नागर के यहां काम करते हैं। फूलचन्द 23-24 वर्ष से काम कर रहा है। 6 अप्रैल 2024 शनिवार को फुलचन्द मेरे से यह कह कर गया था कि मेरे रिश्तेदार आ रहे है। मैं भतीजे राधेश्याम के पास खेत पर जा रहा हॅू। शनिवार के बाद आज 8 अप्रैल 2024 को फूलचन्द की लाश चन्द्रमोहन नागर के खेत में माल बामला में आधी जली हालत में मय मोटर साईकिल के जली हुई लाश मिली जिसको मैं पहचानता हूँ। मोटर साईकिल को भी पहचानता हूँ। मुझे शक है कि राधेश्याम सुमन जो की फुलचन्द का भतीजा लगता है, ने ही फूलचन्द की हत्या की है। इस पर धारा 302,201 भादस में दर्ज कर अनुंसधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया। साथ ही एफएसएल, डॉग स्कॉट, साईबर क्राइम की टीमों को घटना स्थल पर ले जाकर आवष्यक साक्ष्य के सम्बंध में बारीकी से निरीक्षण किया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बारां ने राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में ओमेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत बारां के नेतृत्व में छुट्टनलाल मीना पु. नि. थानाधिकारी थाना बारां सदर के नेतृत्व में डीएसटी की एक विषेष टीम का गठन कर सही घटना व मुल्जिमान की तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर मामूर कर तलाश आरम्भ की।
मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में सरीक सही आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। गठित विशेष टीमों द्वारा अपराधी की तलाश पतारसी कर व मुखबिरों एवं तकनीकी सूचना पर हत्या के प्रकरण के राधेश्याम पुत्र भवंरलाल माली आरोपी को डिटेन कर बाद पूछताछ अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है। प्रकरण में प्रथम अनुसंधान से सामने आया है कि मृतक व आरोपी आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। दोनों ही हाली के रूप में मजदूरी का कार्य करने हेतु गऊघाट से आकर बामला में करीब 23-24 साल के लगभग से रह रहे थे।
आरोपी ने बताया कि फूलचन्द चाचा ने मेरी पत्नि के साथ 22 साल पहले गलत काम करने की नियत से छेडछाड की थी जो बात मेरी पत्नि ने उस वक्त मुझे बताई थी। जबसे ही उक्त घटना की बात को मैं अपने मन में रखकर बैठा हुआ था। मेरे चाचा से बदला लेने के लिए सही समय का इन्तजार कर रहा था।
जैसे ही मुझे शनिवार को मौका मिला तो मैने मेरे चाचा फूलचन्द को मेरे पास खेत पर मेहमान आने की बात बोलकर खेत पर बुलाया ओर बातचीत के दौरान मौका पाकर उसकी हत्या कर लाश व मोटर साईकिल को घटना स्थल से कुछ दूर दूसरे के खेत में ले जाकर लाश को मोटरसाईकिल पर डाल कर उस पर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी जिससे मेरे चाचा फूलचन्द की लाश की पहचान नहीं हो सके। साथ ही मौके से हत्या के सबूत भी मिटाने का प्रयास किया, ओर इस बारे में किसी को नही बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Half-burnt human skeleton found in the field exposed, accused arrested within 24 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baran, police, human skeleton, field, arrest, accused, superintendent of police, raj kumar chaudhary, complaint, hansraj mali, maternal uncle, fulchand, pramukh saheb prakash chand nagar, crime news in hindi, crime news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved