• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह

Request to ensure safety of school and students - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा एवं संभागीय संगठन मंत्री दिलीप पाठक के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से भेंट कर बांसवाड़ा जिले के विद्यालयों के भवनों की स्थिति का आकलन करवाने का आग्रह किया l मईडा एवं पाठक ने बताया कि संगठन के ब्लॉक प्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कई विद्यालयों में कई कक्ष क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्थिति में है, ऐसी हालत में नियमित विद्यालय संचालन के दौरान ऐसे कक्षा कक्ष का उपयोग नहीं करने तथा आवश्यकता अनुसार विद्यालय भवनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने अग्रिम कार्रवाई की जाए l जिला कलेक्टर ने विद्यालयों की प्रभावी व्यवस्था हेतु शिक्षक संघ प्रतिनिधियों से सहयोग करने तथा विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी शिक्षा विभाग व प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सके l इस दौरान संगठन के जिला मंत्री जयदीप पाटीदार, संभागीय मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय एवं जिला मीडिया प्रभारी जनक भट्ट सहित ब्लॉक के संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के निर्देशानुसार संगठन के जिला अध्यक्ष मईडा एवं संभागीय संगठन मंत्री पाठक ने सभी ब्लॉक प्रतिनिधियों से आग्रह किया हैं कि अपने-अपने ब्लॉक में विद्यालय भवनों की स्थिति को लेकर सूचनाओं का संकलन करें तथा किसी तरह की समस्या की जानकारी मिलती है तो शिक्षा विभागीय अधिकारियों एवं प्रशासन को सूचना दें ताकि राहतकारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Request to ensure safety of school and students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banswara, teachers union national, met district collector, dr indrajit yadav\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved