• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांसवाड़ा में BTP के राजकुमार रोत 1.29 लाख वोटों से आगे, मालवीय पिछड़े

In Banswara, BTPs Rajkumar Roat is ahead by 1.29 lakh votes, Malviya is behind - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव के नतीजों में एग्जिट पोल की पोल खुलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सीपीआईएम, आरएलपी और भारत आदिवासी पार्टी भी एक-एक सीट पर बढ़त लिए हुए हैं। बांसवाड़ा संसदीय सीट पर भारत आदिवासी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। क्योंकि भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत दोपहर 12 बजे तक 1.29 लाख वोटों से बढ़त ले ली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालवीय के लिए इतने बड़े अंतर को पाट पाना मुश्किल है। कोटा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिडला बड़ी मुश्किल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए स्थानीय नेता प्रहलाद गुंजल से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। सुबह 11.45 बजे तक ओम बिडला सिर्फ 12843 वोटों की बढ़त बना पाए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक बिडला को 244049 वोट मिले थे। जबकि प्रहलाद गुंजल 231206 वोट ले चुके थे।
दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा 122070 मतों से आगे हो गए हैं। उन्हें 365482 व भाजपा के प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा को 243412 वोट मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा के कन्हैया लाल मीणा के लिए इतने बड़े अंतर को पाट पाना बहुत मुश्किल है।
वहीं राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्योंकि वे घोषणा कर चुके हैं कि अगर कन्हैया लाल मीणा समेत जिन 7 सीटों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी, उन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारते हैं तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे।
अजमेर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के भागीरथ चौधरी 190628 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। चुनाव आय़ोग के मुताबिक उन्हें 429319 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 238691 वोट ही मिले हैं।
अलवर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रहे भूपेंद्र यादव 55557 वोटों से आगे चल रहे हैं। 257954 वोट मिल चुके हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ललित यादव को 202382 वोट मिले हैं।
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की संजना जाटव बढ़त बनाए हुए हैं। वे 28 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त लिए हुए हैं। इस सीट पर कड़ी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव में पिछड़ते देख भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली मतगणना स्थल पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Banswara, BTPs Rajkumar Roat is ahead by 1.29 lakh votes, Malviya is behind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections 2024, dausa election results, bharatpur election results, bjp, rajasthan, congress, election commission trends, cpi m, rlp, bharat adivasi party, rajasthan exit polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved