• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर उत्तर में नहीं रहेगी पेयजल समस्या, सड़कों का नेटवर्क भी होगा मजबूत: वासुदेव देवनानी

There will be no drinking water problem in Ajmer North, the network of roads will also be strengthened: Vasudev Devnani - Ajmer News in Hindi

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 270 करोड़ रूपये की योजना की है। इसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गयी है। जल्द काम शुरू होगा। आने वाले दिनों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र पेयजल के क्षेत्र में अग्रणी होगा। इसी तरह सड़कों का भी पूरा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। शहर की एक भी सड़क क्षतिग्रत नहीं रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोहागल में पानी की टंकी और पाइप लाईन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने शाम को विभिन्न स्थानों पर सड़क विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का निराकरण करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। क्षेत्र में 40 करोड़ रूपये की लागत से नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण, कच्चे नाले पक्के होने और पानी की निकासी का रूट निश्चित होने से विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा एवं अन्य जल का भराव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सशक्त, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनेगा। सरकार ने अजमेर को प्राथमिकता के साथ बजट उपलब्ध करवाया है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए सरकार ने गत दोनों बजटों में पर्याप्त महत्त्व दिया है। क्षेत्र में विकास की गंगा अनवरत बहती रहेगी। शहर के ड्रेनेज सिस्टम तथा सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रूपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। प्रत्येक विकास कार्य के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने कहाकि आमजन से जुड़ी हुई सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए जेएलएन चिकित्सालय मे विधानसभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क स्थापित की गई। इसके माध्यम से मरीजों तथा परिजनों की सहायता की जाती है। सप्ताह के सातों दिन चौबीस घण्टे हेल्प डेस्क से लगातार आमजन लाभान्वित हो रहे है। अल्प समय में ही 3 हजार से अधिक व्यक्तियों की सहायता की गई है।
उन्होंने कहा कि जेएलएन चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में नवीनतम तकनीक युक्त आधुनिक सुविधाओं से उपचार सुनिश्चित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके भवन के लिए 50 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे भवन का जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन होगा। इसी प्रकार विकास के विविध आयामों के माध्यम से आमजन का जीवन आसान बनाने की दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be no drinking water problem in Ajmer North, the network of roads will also be strengthened: Vasudev Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, assembly speaker vasudev devnani, state government, ajmer north assembly constituency, self-sufficient, drinking water supply, financial approval, work start soon, leader, drinking water, road network, damaged roads, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved