• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भू पट्टों पर किसी की फोटो लगाना असंवैधानिक - पायलट

Photographing someone on land leases unconstitutional - pilot - Ajmer News in Hindi

अजमेर। राज्य सरकार की ओर से भू पट्टों पर किसी की फोटो लगाना गैरकानूनी है और इसे कोई भी व्यक्ति कोर्ट में चैलेंज कर सकता है। इन पट्टों पर मुख्यमंत्री की फोटो भी लगाना असंवैधानिक है। ये अभियान सरकारी खजाने को भरने के लिए शुरू किया है। लेकिन बिना तैयारी के शुरू ये अभियान लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ये कहना है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का। वे शुक्रवार को मेड़ता से जयपुर जाते समय कुछ देर के लिए अजमेर रुके थे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले चुनाव में 180 सीटों पर जीत के सपने देख रही है। लेकिन भाजपा के हाथ तीनों राज्यों में मिलाकर भी इतनी सीटें नहीं आएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है और आए दिन मासूम बच्चियां भी दुष्कर्म की शिकार हो रही है। दूसरी ओर पायलट के स्वागत के दौरान गहलोत समर्थक नदारद रहे। जिसे लेकर ये भी चर्चाएं जोरों पर रही कि कांग्रेस में पायलट गहलोत के बीच रस्साकस्सी अभी जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Photographing someone on land leases unconstitutional - pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: photographing someone on land leases unconstitutional - pilot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved