• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सिर तन से जुदा' का नारा लगाने वाला गौहर चिश्ती जेल से रिहा

Gauhar Chishti, who raised the slogan Sir Tan Se Juda, released from jail - Ajmer News in Hindi

अजमेर । ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर सिर तन से जुदा का भड़काऊ नारा लगाने वाला गौहर चिश्ती जेल से रिहा हो गया है। चिश्ती के साथ 6 अन्य को भी अदालत ने बरी कर दिया था। मंगलवार 16 जुलाई को कोर्ट का आदेश आया और गुरुवार 18 जुलाई को रिहाई हुई। चिश्ती अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कैद था। रिहाई को गौहर चिश्ती ने न्याय की जीत करार दिया। अदालत को धन्यवाद देते हुए कहा, जो मुझे न्यायालय से उम्मीद थी न्याय की, वो न्याय मुझे मिला और इस तरीके के फैसले अगर होते रहे तो तमाम नागरिकों का न्यायपालिका का भरोसा कायम रहेगा ।
गौहर ने खुद को झूठे तरीके से गिरफ्तार किए जाने का आरोप भी लगाया। कहा कि जिस तरीके से मुझ पर झूठा प्रकरण दर्ज किया गया था और न्यायालय ने मुझे बरी किया इसके लिए मैं न्यायालय का शुक्रिया अदा करता हूं और सद्भावना का पैगाम देते हुए कहना चाहूंगा कि हिंदुस्तान के सभी लोग मिलजुल कर रहें। जो पैगाम गरीब नवाज की बारगाह से जाता है वह पैगाम आगे भी जाता रहे।
चिश्ती ने अमन का संदेश दिया। कहा, सभी लोग मिलजुल कर रहें। कुछ जो नापाक ताकतें हिंदुस्तान की एकता और अखंडता को तोड़ना चाहती है उनसे बचकर रहें । वह हर धर्म और वर्ग में मिलेंगे कोई भी बात को मिर्च मसाला लगाकर न कहे जो सत्य है वही कहें। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता और आज जो न्याय की जीत हुई है, सत्य की जीत हुई है, इसका मैं दिल से शुक्र गुजार हूं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gauhar Chishti, who raised the slogan Sir Tan Se Juda, released from jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gauhar chishti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved