• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप : देवनानी

Ajmers Landscape to Transform Through Rapid Development: Devnani - Ajmer News in Hindi

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को रामभवन तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स तक 62.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तथा 46.21 लाख रुपये लागत की जवाहर नगर मुख्य सड़क के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों सहित आसपास की कॉलोनियों के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू शिलान्यास कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि मंगलवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया गया है। सुबह वार्ड संख्या 4 स्थित संत कंवर राम कॉलोनी में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के सड़क कार्य शुरू किए गए तथा शाम को जवाहर नगर क्षेत्र में भी सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार से जो भी आवश्यकताएं हों, उनके लिए प्रयास होंगे। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। अजमेर के विकास एवं विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक वार्ड का सुनियोजित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य
देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास की रफ्तार तेज करने के लिए पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य भी प्रगतिरत हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही जयपुर रोड पर नया जीएसएस का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी प्रकार वरुण सागर एवं चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यकरण का कार्य भी शीघ्र पूरा होगा। इससे आनासागर के साथ इन दोनों जलाशयों पर भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अजमेर को आधुनिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद अजमेर में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा अनेक कार्य दीपावली तक पूरे हो जाएंगे। अजमेर प्रवेश द्वार, अशोक उद्यान से अम्बेडकर सर्किल तक सौन्दर्यकरण तथा विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण सहित अनेक कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होंने कहा कि तारागढ़ के विकास के लिए भी कार्य शुरू किए जाएंगे और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अजमेर शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाकर समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नवनियुक्त महापौर अनामिका शर्मा, उप महापौर हेमंत सांखला, पार्षद नलिनी शर्मा, अनीश मोयल, उदयवीर सिंह राठौड़, गंगाराम सैनी, रचित कच्छावा, राजेंद्र राठौड़, अजय नरूका सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmers Landscape to Transform Through Rapid Development: Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, ajmer development, ajmer road construction, jawahar rangmanch, jawahar nagar road, rajasthan development, ajmer north, road infrastructure, drinking water projects, super specialty block, varun sagar, chaurasiyawas talab, taragarh development, ajmer tourism, urban development, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved