उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आये चार वर्ष से ज्यादा का समय हो गया
है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा सुराज संकल्प पत्र में किए गए तमाम वादे आज
महज चुनावी जुमले बनकर रह गए हैं, जिससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। प्रदेश की
जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकेंगी और इन
उप चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि केकड़ी की
जनता पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे डॉ. रघु शर्मा को इस क्षेत्र से
भारी बढ़त के साथ जिताकर संसद भवन में भेजें, जहां वे आम जनता की आवाज बनकर
मुद्दों को उठा सकें। ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope