• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में हैड कानिस्टेबल 5 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajmer head constable arrested red-handed taking bribe of Rs 5,000 - Ajmer News in Hindi

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर इकाई द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुए श्रीनगर पुलिस थाने के हैड कानिस्टेबल जयपाल सिंह को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीमों में छापे मारकर तलाशी ली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज परिवाद 151 जा.फौ. में बंद करने की धमकी देकर जयपाल सिंह द्वारा 10 हजार रूपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक नरेश चौहान द्वारा बुधवार को टीम के साथ ट्रैप करते हुए जयपाल सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पहले ही परिवादी से 5 हजार रूपए रिश्वत के रूप में और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 2 हजार रूपए रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिए गए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सएप हैल्पलाइन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmer head constable arrested red-handed taking bribe of Rs 5,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, anti-corruption bureau acb, arrested, srinagar police station, head constable, jaipal singh, bribe, raided, searched, residence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved