• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व बैंक ने पंजाब सरकार की तारीफ की, मदद की पेशकश

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कृषि, जल और बिजली संबंधी समस्याओं बारे समूची पहुँच की प्रशंसा करते हुए विश्व बैंक ने बुद्धवार को इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दीर्घकालिक व्यापक हल ढूँढने के लिए राज्य के प्रोजैक्टों को स्पाँसर करने की पेशकश की है । विशव बैंक के डायरैक्टर भारत जुनेद अहमद ने एक प्रतिनिधिमंडल सहित पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि पंजाब अकेला ऐसा राज्य है जो जल, कृषि और बिजली के साथ संबंधी समस्याओं बारे एक संगठित हल आधारित पहुँच अपनाता आ रहा है । अहमद ने कहा कि अगर पंजाब जल, ऊर्जा और कृषि की चुनौती का सामना कर लेता है तो यह छोटे प्रोजेक्टों को और बढिय़ा और व्यापक स्तर पर तबदील करने के लिए विश्व के समक्ष एक उदाहरण कायम करेगा।प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में सुमिला गुलयानी प्रोग्राम लीडर -सस्टेनेबल डिवैल्पमैंट ; भावना भाटिया लीड ऑप्रेशन्ज़ अफ़सर -गवर्नेंस ग्लोबल प्रेक्टिस ; जोहन बलोकुविस्ट प्रोग्राम लीडर ह्यूमन डिवैल्पमैंट ; चाकिब जेनाने लीड एग्रीकल्चर इकोनोमिस्ट ; कविता सरसवत सीनियर पावर इंजीनियर और मोहिंद्र गुलाटी एनर्जी सैक्टर एक्सपर्ट शामिल थे । मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्यभर में पीने वाले जल ख़ासकर दक्षिणी पंजाब के कुछ हिस्सों में, एक बड़ी चुनौती है क्योंकि गेहूँ और धान के चक्कर के कारण भूमिगत जल दिनों दिन नीचे जा रहा है । उन्होंने कहा कि नदी के जल का प्रदूषण ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गया है। कैप्टन ने जल के नीचे जाने और प्रदूशण की समस्या के साथ निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को मज़बूत करने के लिए विश्व बैंक की सहायता की माँग की । इसके साथ ही उन्होंने लोगों को पीने वाला साफ़ जल और बढिय़ा सफ़ाई सहूलतें मुहैया करवाने के लिए भी विश्व बैंक से मदद की माँग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Bank praised Punjab Government, offered help
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, world bank deligate, punjab government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved