• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब की मंडियों में 25 मई के बाद बंद होगी एमएसपी पर गेहूं की खरीदः कटारूचक्क

Wheat procurement on MSP will stop in Punjab mandis after May 25: Kataruchak - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने मंगलवार को राज्य की मंडियों में गेहूँ की खरीद का काम 25 मई से बंद करने के हुक्म दिए हैं। यह ऐलान राज्य की मंडियों में खरीद सम्बन्धी कामों के सफलतापूर्वक समाप्ति का ध्यान से निरीक्षण करने के उपरांत किया गया। इन विवरणों को सांझा करते हुए ख़ाद्य मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हुए मौजूदा रबी सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 125.57 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ की आमद हुई है। इसमें से लगभग 121.07 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से जबकि लगभग 4.5 लाख मीट्रिक टन निजी व्यापारियों की तरफ से खरीदी गई है। इसके साथ ही राज्य के 8,09,149 किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे 24,693 करोड़ रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तौर पर अदा किए गए हैं। मंडियों के कामकाज के बारे बताते हुए कटारूचक्क ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा रबी के सीजन के दौरान राज्य में 2780 मंडियों को कार्यशील किया था। परन्तु 10 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में गेहूँ की आमद में कमी आने के उपरांत कुछ दिन पहले 2628 मंडियों को योजनाबद्ध तरीके से बंद कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के दौरान राज्य के सभी जिलों के 152 मुख्य मंडी यार्डों में गेहूँ की खरीद की जा रही है। मंत्री ने आगे कहा कि चाहे खरीद बंद करने की समय-सीमा पहले 31 मई रखी गई थी। परन्तु हाल ही के दिनों में गेहूँ की आमद में कमी होने और राज्यभर में खरीद कामों के सफलतापूर्वक सम्पूर्ण होने की रिपोर्टों को देखते हुये सभी मंडियों को 25 मई तक बंद करने का फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने किसानों को 25 मई तक पूरी फ़सल मंडियों में ले आने के लिए भी कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wheat procurement on MSP will stop in Punjab mandis after May 25: Kataruchak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, food, civil supplies and consumer affairs minister, lalchand kataruchak, procurement, wheat, mandis, state, announcement, successful completion, observation, punjab, aap punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved